फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर गैंगरेप
विज्ञापन


- प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दो साल किया यौन शोषण, बनाई अश्लील क्लिप
- अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के संग किया गैंगरेप
- पीड़िता ने आईजी को पत्र लिखकर सुनाई आपबीती, कार्रवाई की लगाई गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पहले शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाने लगी तो प्रेमी ने दगाबाजी कर उसकी अश्लील क्लिप बना ली। अनबन होने पर आरोपी ने पीड़िता को अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
गाजियाबाद के निवासी महिला को उसका पति तीन साल पहले तलाक दे चुका है। वह किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों की गुजर बसर करती है। पीड़िता ने आईजी को पत्र लिखकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाले गढ़ के गांव सिकंदरपुर निवासी युवक ने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील क्लिप बना ली। पीड़िता का आरोप है कि जब विरोध किया तो आरोपी ने क्लिप को डिलीट करने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि चार माह पहले आरोपी ने उसे गढ़ तहसील में बुला लिया था। इस दौरान आरोपी ने स्टांप पर दस्तखत कराकर शादी करने का झांसा दे दिया। दस अक्तूबर को आरोपी उसे अपने गांव के जंगल में ले गया, जहां अश्लील क्लिप को दिखाकर वायरल करने की धमकी दिया। इस दौरान आरोपी प्रेमी ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ आरके राठी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन अगर कोई तहरीर आएगी तो फिर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बंधक बनाकर तीन दिन तक महिला से गैंगरेप
- जबरदस्ती नशीली गोली खिलाकर दिया गया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को तीन लोगों ने नशीली गोलियां खिलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक आरोपियों ने महिला से गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी महिला 20 सितंबर को अपने घर पर अकेली थी। उसका पति खेत पर गया हुआ था। इसी बीच तीन दबंग उसके घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि उसके पति को चोट लग गई। इस बात को सुनकर घबराई महिला आरोपियों के साथ घर से निकल गई। इसी बीच रास्ते में आरोपियों ने मौका पाकर उसे जबरन एक कमरे में खींच लिया। इसके बाद उसे नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर दबंग आरोपियों ने महिला से बारी बारी से रेप किया। होश आया तो महिला खुद को एक कमरे में कैद पाई। तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर आरोपियों ने पिटाई भी की। 22 सितंबर को मौका पाकर महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह घर पहुंची और जानकारी परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता सोमवार को एएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें