फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित नेशनल हाइवे पर शुक्रवार दोपहर अमरोहा डिपो की एक रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार चालकों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया, जिसके बाद वहां हंगामा होने लगा। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गाड़ी को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमरोहा डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार दोपहर दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। इसी दौरान कुचेसर चौपला स्थित नेशनल हाइवे पर बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन कार चालकों ने रोडवेज बस के ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। जिसके चलते वहां जाम की स्थिति बन गई। हाइवे पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस चालक व कार सवार युवकों को आपस में बहस करते देख, पुलिस ने दोनों को शांत कराया तथा यातायात सेवा बहाल कराई गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें