फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शनिवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्रजघाट निवासी सोनू और राजपाल गंगा पुल पर सड़क किनारे चाय की दुकान लगाकर अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और लाठी-डंडे चल पड़े। इस दौरान बीच-बचाव कराने पहुंची राजपाल की बहू पूनम भी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें