फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता मासूम का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लापता मासूम का शव नाले में मिला
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में पांच दिन पहले लापता मासूम का शव मंगलवार को पास के नाले में मिला। नाले की सफाई के दौरान शव जेसीबी में आ गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

गांव सरावा निवासी साजिद पुत्र कलवा कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रफीकनगर में अपनी साली के यहां आया था। 18 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेलते समय साजिद का तीन वर्षीय पुत्र शाद लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई अता पता नहीं लगा तो उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करायी गई थी। पुलिस भी बच्चे को बरामद नहीं कर पाई। मंगलवार को नगर पालिका की जेसीबी मोहल्ले से गुजर रहे नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान शव नाले से बरामद हो गया। नाला गंदगी से पूरी तरह अटा हुआ था। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाद का पिता बेहोश हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि आशंका है कि खेलते समय साद नाले में गिर गया होगा, किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मृतक के पिता ने भी किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें