फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से युवक की बुधवार देर रात मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुर निवासी 44 वर्षीय विपिन बुधवार रात रोडवेज बस से दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। देर रात जब गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर के पास स्थित ढाबे पर बस रुकी तो वह बस से उतर कर लघुशंका के लिए सड़क पार कर दूसरी ओर जाने लगा। इस दौरान वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें