फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो कार चोर दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कार चोर दबोचे, एक फरार
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान दो कार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशान देही पर चोरी की गई चार कारें, फर्जी नंबर प्लेट व आरसी बरामद की हैं। आरोपियों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 15 जून को केशव नगर पुलिस चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह फोर्स के साथ मोदीनगर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की कार बेचने के लिए हापुड़ आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने मोदीनगर की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने कार रोक दी। इस दौरान कार की पीछे वाली सीट पर बैठा युवक फरार हो गया।

जबकि दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे कार को गाजियाबाद से चोरी करके लाए हैं और उसे हापुड़ में बेचने जा रहे थे। इनकी निशान देही पर दिल्ली रोड स्थित बंद पड़ी रंग की फैक्ट्री से चोरी की तीन और कारें बरामद हुई हैं।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सैनी पुत्र राम सैनी व मोनू सैनी पुत्र हरवंश सैनी गांव गोयना हापुड़ बताए हैं। जबकि फरार आरोपी अमित शर्मा पुत्र सतपाल निवासी गांव बदलौनी हापुड़ है।
विज्ञापन


दीपक सैनी 22 जून 2016 को मोदीनगर रोड पर हुई बागपत निवासी दरोगा सुखवीर सिंह की हत्या का भी आरोपी है। एक महीने पहले ही वह जेल से छूटा है। उन्होंने बताया कि ये लोग एनसीआर क्षेत्र से कार चोरी करते थे।

ये लग्जरी कार को भी मात्र पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट व दूसरी कारों की आरसी व दो चाकू भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें