फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में घायल क्लीनर की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में घायल क्लीनर की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर हुई ट्रक और दूध के टैंकर की भिड़ंत में घायल हुए ट्रक क्लीनर की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र में गढ़-स्याना रोड पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सुपारी से भरे ट्रक और दूध प्लांट के टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। घटना में ट्रक चालक सौरभ निवासी डेहरा रामपुर और क्लीनर आसिफ निवासी गुलावठी, जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं दूध टैंकर में सवारी के रूप में बैठे आकिल, मारुफ, मोईनुद्दीन और मायरा निवासी कस्बा स्याना, जनपद बुलंदशहर और टैंकर चालक मनबीर भी घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंगहोमों में भर्ती कराया, जहां से सौरभ और आरिफ को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह क्लीनर आरिफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें