फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में गांव खुड़लिया के युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में सिंभावली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी गजपाल सिंह हरोड़ा रोड पर मोची का काम करता है। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दो साथियों के साथ गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे से गांव की तरफ आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक वहां पहुंचे दो युवकों ने गजपाल को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी खेतों में घुसकर भाग निकले। घायल गजपाल किसी तरह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। मगर, अब घटना के एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार की रात बड़े बिजलीघर के पास से गांव खुड़लिया निवासी चंद्रवीर और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि गजपाल का कुछ दिन पहले चंद्रवीर से विवाद हो गया था। इससे गुस्साए चंद्रवीर ने अंकुर के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हमले में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें