फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने रोडवेज चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। मृतक रवीश (44) पुत्र जगदीश निवासी किला परीक्षितगढ़ (मेरठ) का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाबूगढ़ में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान गढ़ की ओर से तेज गति से आई एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने रोडवेज के चालक को दबोच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान रवीश (44) पुत्र जगदीश निवासी किला परीक्षितगढ़ (मेरठ) के रूप में हुई।
उधर, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने मशक्कत के बाद जल्दी ही जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें