दुकानदार पर नकली आरओ बेचने का आरोप लगाया
हापुड़। एक नामी कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार के यहां छापेमारी कर आरओ का सामान जब्त कर लिया। बाद में दुकानदार के बिल आदि दिखाने पर सामान छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक नामी आरओ कंपनी के कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से मेरठ रोड स्थित एक दुकान पर नकली आरओ का सामान बेचने की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर माल जब्त कर लिया और कोतवाली ले आए। यहां दुकानदार ने अपने सामान के पक्के बिल दिखाया तो वह असली मिला। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों को हड़काते हुए दुकानदार और उसके जब्त सामान को छोड़ दिया। एसएचओ पंकज लावानिया ने बताया कि जांच के बाद पूरा सामान सही मिला। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। ब्यूरो