फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिकित्सक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर जेल भेजा

हापुड़। शहर के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सक डा. संजीव वशिष्ठ के खिलाफ व्हाटस एप पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। युवक के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला नवज्योति कालोनी निवासी डा. संजीव वशिष्ठ का रेलवे रोड स्थित एक कांप्लेक्स में क्लीनिक है। करीब एक साल पहले स्वर्ग आश्रम रोड निवासी मोहित सिंघल ने व्हाटस एप पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस मामले का पता चिकित्सक को लगा तो उन्होंने कोतवाली में आइटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। इस मामले में चार्जशीट न्यायालय में पहुंची तो न्यायालय ने आरोपी मोहित सिंहल को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन युवक न्यायालय में नहीं पहुंचा। जिस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी मोहित सिंघल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी शहर के एक अन्य चिकित्सक के यहां क म्पाउंर का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें