फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के डर से 15 हजार के इनामी ने किया आत्मसमर्पण-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
एनकाउंटर के डर से 15 हजार
विज्ञापन

के इनामी ने किया आत्मसमर्पण
- 22 दिसंबर को मुंडाली निवासी व्यक्ति को गोली मारकर लूट में था वांछित
- बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बाबूगढ़ थाने पहुंचा बुलंदशहर निवासी आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रदेश में विभिन्न जगहों पर मुठभेड़ों में इनामी बदमाशों के ढेर होने के सिलसिले के बीच बदमाशों में खौफ का माहौल है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को गोली मारकर कार लूट के मामले में वांछित 15 हजार इनामी बदमाश ने ग्रामीणों के साथ बाबूगढ़ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को मेरठ के थाना मुंडाली निवासी नईम अपनी कार से हापुड़ के गांव भमैड़ा आ रहा था। जैसे ही नईम गांव भमैड़ा पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे लूटपाट करते हुए नकदी और कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाश नईम की कनपटी पर गोली मारकर उसे मरा समझ भाग गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले ही एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी अंकित बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव मनोहर गढ़ी निवासी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, जिसके बाद अंकित पर 15 हजार रुपये की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अंकित ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बाबूगढ़ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्काल अंकित को हिरासत में ले लिया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें