कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
हापुड़। साइकिल से ड्यूटी जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रामपाल (55) दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। मंगलवार शाम वह साइकिल से फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने गंभीर हालत में उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार नगर के एक प्रमुख व्यापारी की बतायी जा ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।