फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू के अपहरण की खबर से क्षेत्र में सनसनी और हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में बागपत पुलिस ने साधु को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कार सवार लोगों द्वारा एक साधु का अपहरण करने की सूचना से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि बागपत पुलिस दोहरे हत्याकांड में साधु को उठाकर ले गई है। वहीं आरोपी पर बागपत में कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस की तरफ से इनाम भी घोषित है।
सोमवार की रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार सात लोग कई घंटों तक बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में घूमते रहे, जो सबसे पहले गांव जमालपुर के शिव मंदिर पर पहुंचे और रास्ते में स्कूटी पर आ रहे पुजारी सुंदर को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। सुंदर को लेकर कार सवार लोग बॉर्डर से जुड़े बुलंदशहर के गांव भैसौड़ा मंदिर पर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई भी न मिलने पर वे गढ़ स्याना रोड पर गांव अल्लीपुर आ गए। जहां उन्हें रास्ते में साधु राकेश गिरि और ओमप्रकाश गिरि मिले। उनसे पूछताछ करने के बाद राकेश गिरि को उन्होंने जबरन गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही सुंदर को धक्का देकर अज्ञात लोग आगे बढ़ गए। सुंदर और ओमप्रकाश गिरि ने साधु राकेश के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। साधु के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से भयभीत दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह बहादुरगढ़ थाना और विधायक कमल मलिक के पास पहुंच गए। विधायक द्वारा वार्ता किए जाने के बाद गढ़ के दौरे पर आए एएसपी आरएम सिंह कुछ ही देर में वहां पहुंच गए, जिन्होंने जानकारी करने पर साधु प्रकरण से जुड़ी सच्चाई का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि करीब 18 साल से गांव जमालपुर के मंदिर में रहते आ रहे साधू राकेश गिरि को बागपत पुलिस ले गई है। जिस पर बागपत में कई मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत क्षेत्र में 2001 में हुए दोहरे हत्याकांड में भी वह नामजद है, जिस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


साधू संतों के चोले में अपराधियों की धरपकड़ की मांग
भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह ने सीएम समेत डीजीपी को पत्र भेजे हैं, जिनमें उल्लेख किया है कि हरियाणा के पानीपत जनपद से जुड़े दोहरे हत्याकांड में शामिल राकेश गिरि की तरह क्षेत्र में कई अपराधी छिपे हुए हैं। जो साधू संतों के चोले में छिपकर धर्म की आड़ में क्षेत्रीय जनता के साथ ही पुलिस को भी धोखा दे रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों की जांच कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें