फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेशर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। थ्रेशर की चपेट में आकर बच्ची की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा का किसान यासीन रविवार की दोपहर को अपने खेत में गेहूं की निकासी करा रहा था, जहां उसकी दस साल की बेटी ताजीम भी थ्रेशर में गेहूं की पूली डलवाने में सहयोग कर रही थी। इसी दौरान असावधानी होने पर ताजीम का दुपट्टा गेहूं की पूली के साथ थ्रेशर के चक्कर में उलझ गया, जिससे ताजीम के शरीर का काफी हिस्सा थ्रेशर के अंदर चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन आनन-फानन में लहूलुहान ताजीम को गढ़-चौपला के नर्सिंग होम ले आए, लेकिन परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। हालांकि गमजदा परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही देर शाम में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें