फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख जीतने पर साथी को मारी गोली

Fri, 27 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में हार होने से गुस्साए चार जुआरियों ने 15 लाख रुपये लूटकर अपने एक साथी को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में मेले से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


खादर मेले के सेक्टर 10 के दिल्ली संतर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे कुछ युवक टेंट में जुआ खेल रहे थे। जहां करीब 15 लाख रुपये जीतने के बाद कुलदीप उर्फ बिट्टू निवासी पहाड़ गंज, दिल्ली अपने टेंट में चला गया।

जुए में हार से गुस्साए गौतम, रोहित, संजू और मोहित निवासी दिल्ली कुछ ही देर बाद बिट्टू के  टेंट में घुस आए। उन्होंने बिट्टू से 15 लाख रुपये लूट लिए और उसके पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के टेंटों से लोग बाहर आ गए और पीछा कर मोहित को दबोच लिया, लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही भाग निकला।

पुलिस बिट्टू को मेला अस्पताल को लेकर गई, जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। मेला इंचार्ज वीके शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

बता दें कि मंगलवार शाम को भी जुए में हार होने पर कुछ लोगों ने सेठी गंगवार निवासी मेरठ को गोली मार दी थी। दिल्ली संतर में जुआ खेलने के दौरान हार जीत होने पर दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं, परंतु पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें