फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास ण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन


हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसका समझौता करा दिया। बुधवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 मई शाम को उसके घर में घुसकर उसकी ग्यारह वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित ने जब आरोपी के घर जाकर मामले की शिकायत की तो आरोपी के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां आरोपी पक्ष से साज कर पुलिस ने जबरन दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित की पुत्री पर तेजाब डालने की धमकी दी। बुधवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें