फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहा रहे तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, एक का सुराग नहीं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में नहा रहे तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिनमें दो को आसपास में डुबकी लगाने वालों ने बचा लिया। मगर, तीसरे बच्चे का सुराग नहीं लग पाया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस ने गोताखोर और मल्लाहों की मदद ली हुई है।
ब्रजघाट तीर्थनगरी की दूसरी साइड में जनपद अमरोहा के गांव मोहम्मदाबाद के सामने शनिवार की सुबह कुछ बच्चे गंगा में नहा रहे थे, तो तेज बहाव के साथ गहरे पानी में पहुंचकर मुजम्मिल, अरमान और राकेश गंगा में डूबने लगे। साथ में नहा रहे बच्चों का शोर सुनकर आसपास के जंगल में कामकाज करने वालों समेत किनारे पर डुबकी लगा रहे लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने अथक कोशिश के बाद अरमान और राकेश को सकुशल बाहर निकाल लिया। मगर, इस दौरान मुजम्मिल (12) गहरे पानी में डूबकर आंखों से ओझल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए और सूचना देकर गजरौला पुलिस को भी वहां बुला लिया। पुलिस ने ब्रजघाट से मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों को बुला लिया, जो गंगा में डूबकर लापता हुए मुजम्मिल की खोजबीन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि घटना अमरोहा जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र से जुड़ी है, लेकिन फिर भी गजरौला पुलिस के आग्रह पर ब्रजघाट से मल्लाह और गोताखोर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें