फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दबोचा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान तमंचे और एक कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वहीं गढ़ पुलिस ने भी तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

एसओ बहादुरगढ़ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार की तड़के पुलिस टीम गश्त पर थी। गांव आलमनगर के रजवाहे के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरशद उर्फ छोटे निवासी शेरपुर बताया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बहादुरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं गढ़ कोतवाली प्रभारी एन के सिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान नानपुर चौकी प्रभारी रामरतन ने हिरनपुरा मोड़ के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना नाम अनीस निवासी दौताई बताया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें