गौ हत्या के मामले में कई माह से फरार चल रहे 13 आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है। बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में रहने वाले 13 लोग गौ हत्या के मामले में कोर्ट से फरार चल रहे हैं।
इनकी धरपकड़ करने के लिए विशेष पुलिस टीम तैयार की गई है। एसओ सिंभावली एनके शर्मा ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव वैठ निवासी बल्लू नाटा, मुन्नू, आकिल, चमन खां, जावेद खां, इमरान उर्फ मामा, जिशान, सलमान, फरियाद उर्फ नौला, नौशाद चमन और गांव रतूपुरा निवासी पानू और शाहनवाज कई महीने से गौ हत्या के मामले में कोर्ट से फरार चल रहे हैं।
अगर जल्द ही सभी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुए तो इनके विरुद्ध गैंगेस्टर, गुंडाएक्ट और जिला बदर सहित कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम तैयार की गई है।