फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे किनारे ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे किनारे गहरी नींद में सो रहे ढाबा संचालक की देर रात किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी और एएसपी ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने ढाबे के पार्टनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास नेशनल हाइवे किनारे कई साल से हरियाणा मुरथल नाम का ढाबा संचालित हो रहा है। ढाबे में साझीदार राजेश (32) पुत्र अशोक निवासी बुवकपुर थाना सरधना जनपद मेरठ बुधवार देर रात ढाबे के अंदर चारपाई पर गहरी नींद में सोया था जिसे किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही एसओ नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों समेत आला अफसरों को भी सूचित कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा और एएसपी राम मोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने का कड़ा निर्देश दिया। सूचना पर आए परिजनों की मौजूूदगी में पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुें। राजेश के भाई दीपक ने ढाबे में साझीदार हिमांशु पुत्र विनेश निवासी गांव मामरी थाना दौराला जनपद मेरठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई है। उसमें उल्लेख किया है कि हिमांशु नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है, जिसने देर रात शराब पीने को पानी मांगा था, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण राजेश ने पानी नहीं दिया। इससे गुस्साए हिमांशु ने चारपाई पर सो रहे राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ढाबा संचालक हिमांशु की तलाश कराई जा रही है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत बहुत जल्द दबोचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें