फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रूप से तत्काल टिकट करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी रूप से तत्काल टिकट करने वाला दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार को कोतवाली के सामने एक दुकान छापा मारकर किसी दूसरे का आईआरसीटीसी लाइंसेस कोड इस्तेमाल कर रेलवे का तत्काल टिकट बेचने वाले एक नटवरलाल को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने अब मामले में लिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि गांव दादरी निवासी अशोक कुमार कोतवाली के सामने दुकान कर पिछले काफी समय से फर्जी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के आईआरसीटीसी लाइंसेस का कोड इस्तेमाल कर तत्काल रेलवे टिकट बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इस सूचना पर आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम ने दुकान पर छापा मारा तथा आरोपी को मौके से दबोच लिया। इसके बाद टीम ने कुछ और ऐसे ही प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की लेकिन टिकट एजेंट प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी एसएस असलम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किसी दूसरे के आईआरसीटीसी लाइंसेस नंबर का इस्तेमाल कर टिकट बेचने का काम कर रहा था। इस गिरोह में वह अकेला नहीं है। अन्य लोग भी इस मामले में लिप्त है। आरोपी से इस मामले में जानकारी की जा रही है। जल्द ही अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें