फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन


हापुड़। बाइक से हापुड़ लौट रहे भाई-बहन को सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर गिरे युवक को एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला मोती कालोनी निवासी आमिर (20) पुत्र असलम अपनी बहन मोसिन के साथ किसी काम से गुलावठी गया था। वहां से बाइक से लौटते समय जब वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पड़ाव के पास पहुंचा तो एक मिनी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आमिर और मोसिन सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने आमिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोसिन गंभीर रूप से घायल हो गई। मिनी ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें