फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ लिपिक की बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लिपिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीडीओ समेत बीडीओ ने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी करतार सिंह उम्र करीब 45 वर्ष सिंभावली ब्लॉक में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। जो बुधवार की रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव ककोड़ी निवासी एक सहकर्मी के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थिति में करतार सिंह की मौत हो गई। जिसकी सूचना साथियों ने उनके परिजनों को दी। लिपिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और शव को लेकर गांव लौट आए। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर सीडीओ दीपा रंजन और बीडीओ ज्योति बाला ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतक छह बेटियों और एक बेटे का पिता था। जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें