फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत पर झालर लगाते युवक गिरा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मकान की छत पर झालर लगाते युवक गिरा, मौत
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में मकान की तीसरी मंजिल पर शादी समारोह के लिए झालर लगाते पैर फिसलकर नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी शोएब (21) के पिता सरताज का लाइटिंग का काम है। शोएब कपड़े की कढ़ाई का कार्य करता था और पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। मंगलवार दोपहर को बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में एक शादी समारोह वाले मकान की तीसरी मंजिल पर वह बिजली की झालर लगा रहा था। तभी पैर फिसलने के कारण वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से मोहल्ले में मातम का माहौल है तथा परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें