फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्राइम ब्रांच ने की लाठीचार्ज कांड की जांच, वकीलों के लिए बयान

Sat, 07 Oct 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में पुलिसकर्मियों पर दर्ज रिपोर्ट की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच कर रही है। शनिवार को मेरठ क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी यहां पहुंचे और कुछ अधिवक्ताओं के बयान दर्ज कराए। अधिवक्ताओं से साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही अधिकारियों ने तहसील चौपला से कचहरी के बीच के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


तहसील चौपला और फ्रीगंज रोड पर 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता सुधीर कुमार राणा की तहरीर पर सीओ और कई इंस्पेक्टर समेत 51 नामजद और 70 से 80 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि उस दिन पुलिसकर्मियों ने एक राय होकर अधिवक्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे सभी अधिवक्ता खून से लथपथ जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा जमीन पर गिरे हुए अधिवक्ताओं पर भी बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाते हुए उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया गया। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के चैंबर में घुसकर पिटाई की। विरोध करने पर जान से मरने की नियत से उन पर बंदूक तानी गई। अधिवक्ताओं से इस दौरान सोने की चेन व घड़ी लूट ली और महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता भी की गई। अधिवक्ता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देना, जानलेवा हमला, अश्लील हरकत व लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।





वकीलों की मांग के बाद इस मुकदमे की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच प्रभारी को सौंपी गई। लेकिन अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। लेकिन अब जब हड़ताल स्थगित है, ऐसे में शनिवार को क्राइम ब्रांच मेरठ के दो अधिकारी हापुड़ कचहरी पहुंचे और अधिवक्ताओं के बयान दर्ज कराए। टीम ने अधिवक्ता वादी सुधीर कुमार राणा, अजीत चौधरी, योगेंद्र सिद्धू, ओमबीर सिंह आदि से उनका पक्ष जाना। उनसे साक्ष्य भी एकत्र किए गए। इसके अलावा टीम ने घटनास्थल का दौरा कर लोगों से पूछताछ की। टीम ने इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का ब्यौरा भी जुटाया।
विज्ञापन






इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा -

तत्कालीन सीओ हापुड़ अशोक कुमार सिसौदिया , निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह, निरीक्षक बलराम सिंह यादव, निरीक्षक संजय पांडेय, निरीक्षक दिलीप कुमार बिष्ट, प्रतिमा त्यागी, ब्रिजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मोहम्मद आरफीन, महिपाल सिंह, सुशील कुमार, सतवीर सिंह, संजय कुमार प्रभारी केशव नगर चौकी, साइलो चौकी प्रभारी प्रथम जसवंत सिंह, एसएसवी चौकी प्रभारी राकेश कुमार, जदीद चौकी प्रभारी अजीत सिंह, रेलवे रोड चौकी प्रभारी हरि कुमार, कोठीगेट चौकी प्रभारी शुभम चौधरी, महिला उपनिरीक्षक कविता रानी, धर्मवती, सिपाही मनोज कुमार, जगबीर, दिनेश चंद, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोनू ढाका, इरफान, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत सिंह, लाखन सिंह, राहुल कुमार, सोनू कुमार, आरिफ अली, शिवा टंडन, आकाश, मोहन कुमार, गौरव, विजय कांत, रजनीत कुमार, महिला सिपाही रजनीश, सोनिया, शबाना, रश्मि, प्रियंका, कोमल, संगीता, रीना रानी, प्राची व होमगार्ड सराफत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें