फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों से हांफा शहर, पूरी रात रेंगते रहे वाहन

Mon, 06 Mar 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी-समारोह के बीच आमजन को जाम के झाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की रात जिले में कई शादियां थी। नगर के अधिकांश मैरिज होम बुक थे। नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर की सड़कें जाम हो गई।

रात आठ बजे के बाद नोएंट्री खुलने के बाद सड़कों पर ट्रकों की संख्या बढ़ गई। जिससे हालात और बदतर हो गए। तहसील चौराहे से लेकर बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी तक जाम लग रहा। जबकि मेरठ तिराहे से लेकर पुलिस लाइन के समीप तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


देर रात तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। लोगों को जाम से निजात के लिए कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे लेकिन वाहनों के दबाव बढ़ने पर वह भी जाम से निजात नहीं दिला सके।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा था। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने का प्रयास किया।  सिक्स लाइन हाईवे निर्माण के चलते रविवार रात मारवाड़ चौकी के पास फिर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें