फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहर किनारे मिले गोवंश के अवशेष

Mon, 21 Oct 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव नंयाबास के पास नहर पटरी पर सोमवार को गोवंशों के अवशेष पड़े मिले। जिन्हें देखकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्न्होेंने जल्द से जल्द जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ग्रामीणों को नहर पटरी के निकट गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े दिखाई दिए, जिन्हें कुत्ते नोच रहे थे।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नमूने लेने के बाद अवशेषों को वहीं गड्ढा खोदवा कर दबवा दिया। संदीप सांगवन का कहना है कि रविवार को भी इस जगह के आसपास कार में मांस और अवशेष मिले थे। वहीं दूसरे दिन लगातार गोवंश के अवशेष मिलना अच्छा संकेत नहीं है। वहीं सनप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस नमूने लेने के बाद अवशेष दबाव देती है और अपने कार्य की इतिश्री कर लेती है। प्रभात चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। सीओ वरुरूण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर निश्चित ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें