फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वायरल के बाद आंखों में जलन और चुभन से मरीज परेशान

Sun, 20 Oct 2024 09:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। वायरल ठीक हो रहे मरीजों में आंखों का संक्रमण व एलर्जी की समस्या बढ़ गई है। अस्पतालों की ओपीडी से लेकर जन आरोग्य मेलों में ऐसे मरीजों की भरमार है। बच्चों में भी नेत्र संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मुंह में छाले की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल आनंद ने बताया कि चेहरे और आंखों को बार बार हाथ से छूने के कारण भी संक्रमण बढ़ रहा है। शुरूआत में आंखों में खुजली की समस्या होती है। धीरे-धीरे चुभन और फिर पूरी लाल हो जाती है। इसमें कई बार सोकर उठने के बाद नेत्र आसानी से नहीं खुलते हैं। आंखों में सूजन हो जाती है।

उन्होंने बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीज बढ़े हैं, एक्यूआई का स्तर बढ़ने के कारण भी आंखों में चुभन की समस्या बढ़ी है। फिजिशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि बुखार के बाद मुंह में छाले बनने की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। आवश्यक दवाओं के साथ खान पान में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संक्रमण से बचने के लिए रखें ख्याल
* आंखों को प्रत्येक दो घंटे पर एक बार जरूर धोएं।

* कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीनिंग में समय कम बिताएं।

* आंख आने पर कटे खीरे को बंद आंखों पर 5 मिनट रखें।

* कपड़े में बर्फ बांधकर सिकाई करने सूजन व खुजली से आराम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें