फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोवंश के अवशेष मिलने पर जताया रोष

Thu, 25 Dec 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह महमाई मार्ग पर वार्ड 16 नयाबांस बख्तावरपुर और गांव अल्लाबख्शपुर की सीमा पर गोवंशों के अवशेष पड़े मिले। इसकी जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय गो सेवा संघ के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। वहीं, पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गो सेवा संघ के जिला महामंत्री प्रदीप रावत ने बताया कि क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी मिलते ही वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां खेतों के बीच में अवशेष दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। इन पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने गोवध करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद अवशेष एकत्र कर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदवाकर उन्हें दबवा दिया। इससे पहले कुछ अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द गोकशी करने वालों की सुरागरसी कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें