फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस पर फायरिंग के दोषी को तीन साल की जेल

Wed, 14 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक लूट और पुलिस पर फायरिंग करने के मुकदमे में न्यायालय ने अभियुक्त को तीन साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित भी किया है।
विज्ञापन

गांव सबली निवासी सुभाष कुमार ने कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया कि 8 जून 2020 को वह पिलखुवा एक्सिस बैंक से ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, जैसे ही वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में आनंद विहार बिजली घर के पास पहुंचे तो तीन लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और धमकाते हुए मोबाइल फोन और बाइक लूट लिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 11 जून को पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सिकंदर गेट निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक बरामद की। इन मुकदमों की जांच करते हुए पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे (एफटीसी ) द्वितीय विरेंद्र चंद्रा ने अभियुक्त शाहनवाज को तीन साल की सजा और दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें