शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऊंट किस करवट बैठेगा इसे लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हैं।
उधर, मतगणना को लेकर प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने मंडी परिसर पहुंचकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। मतगणना तिथि 11 मार्च में अब मात्र एक दिन शेष है।
ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हैं। मतगणना से ठीक पहले लोगों ने एक बार फिर नए सिरे से अपने अपने गणित लगाने तेज कर दिए हैं। चुनाव परिणाम को लेकर सभी की धड़कनें तेज हैं।
कुल मिलाकर परिणाम से ठीक पहले लोगों में केवल परिणाम और सरकार बनने की ही चिंता है। उधर, मतगणना को लेकर प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को मंडी परिसर पहुंचकर पूरी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम के लिए पूरा प्रशासनिक अमला तत्पर है। मतगणना को लेकर मंडी परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर एक एएसपी, 4 सीओ, 10 निरीक्षक, 41 उपनिरीक्षक व 294 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से विजयी जूलुस पर प्रतिबंध लगाया गया है।