फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी प्लांट के 35 कर्मचारियों समेत जिले के 36 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध प्लांट के 35 कर्मचारियों समेत 36 कोरोना के मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा स्थित एक दूध प्लांट में काम कर रहे 35 कर्मचारियों सहित जिले में 36 मरीजोें में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्लांट में करीब 170 कर्मियों की जांच में यह मामले सामने आए हैं। इनमें हापुड़ जिले के 24, जबकि 11 गाजियाबाद के मरीज हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1190 पहुंच गई है। एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि सिखैड़ा स्थित एक प्लाईवुड की फैक्टरी में बीते दिनों कोरोना के 40 मरीज सामने आए थे। इसके बाद से औद्योगिक इकाईयों में लगातार टीमें जांच कर रही हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पिलखुवा स्थित एक दूध प्लांट पर पहुंची और वहां कार्य करने वाले करीब 170 कर्मचारियों की जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें 35 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें हापुड़ के 24 मरीज संक्रमित मिले हैं जबकि 11 मरीज गाजियाबाद के हैं, जो गाजियाबाद में ही काउंट होंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों में से पन्नापुरी के चार, शिवपुरी के एक, कलक्टर गंज के एक, राजीव विहार के एक, जटपुरा के एक, नई मंडी के चार, चंद्रपुरा के एक, सिंभावली के दरियापुर के एक, खैरपुर खैराबाद के चार, छिजारसी के आठ, न्यू आदर्शनगर के एक, शिवाजीनगर पिलखुवा के एक, हिंदालपुर के एक, लाखन के एक, डेरी के एक, गढ़ी पिलखुवा के एक, किशनगंज के एक, रजनी विहार के एक, खेड़ा पिलखुवा के एक, देहरा कुटी के एक समेत 36 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिले में अब कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1190 पहुंच गई है। जबकि 1009 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि दूध प्लांट में जांच जारी रहेगी। प्रत्येक कर्मचारी की कोरोना जांच होगी। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें