फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूलकूल

Wed, 27 Jul 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से मौसम कूलकूल हो गया। कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल गई। स्कूल से छुट्टी के दौरान घर आ रहे छात्रों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोग परेशान थे। आसमान में बादल तो छाते थे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को मायूसी हाथ लगती थी। धान की रोपाई कर चुके किसान भी सिंचाई को लेकर परेशान थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे झमाझम बारिश से मौसम कूलकूल हो गया।

भयंकर गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल गई। स्कूल की छुट्टी के समय बारिश पड़ रही थी। छात्र स्वयं को बारिश में भीगने से नहीं रोक सके, साइकिल पर सवार छात्रों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। मौसम में कुछ ठंडक होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उधर, धान के लिए यह बारिश लाभदायक रही। बारिश देख बिजली किल्लत से परेशान किसानों के चेहरे खिल उठे। धान समेत गन्ना, चारा की फसल के लिए भी यह बारिश लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें