फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 48 करोड़ से आनंद विहार में बनेगा कन्वेंशन सेंटर

Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार के एच ब्लॉक में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 17,409 वर्ग मीटर में करीब 48 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) की लागत से किया जाएगा। इसी माह के अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि आनंद विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर/ओपन एयर थियेटर का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। अब इसके क्रियान्वयन का समय आ गया है। कन्वेंशन सेंटर के निर्माण व विकास कार्यों को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया जाएगा। कन्वेंशन सेंटर को मॉडर्न सिविक एमिनिटीज से लैस किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले व साउंड सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, फायर फाइटिंग अलार्म, लिफ्ट, सोलर एनर्जी पावर प्लांट, मॉड्यूलर सिटिंग व फर्नीचर अरेंजमेंट तथा वाइब्रेंट इनर स्पेस सेट अप मुख्य होगा।

600 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
यह भवन दो मंजिला होगा। इसमें करीब 600 लोगाें के बैठने की व्यवस्था होगी। सभी लोग एक साथ बैठकर प्रोजेक्टर पर कुछ भी देख सकेंगें। इसके साथ इसमें वीआईपी लेन, कैफेटेरिया, बेसमेंट पार्किंग, ओवन ड्राइविंग सिनेमा भी शामिल है। इस सेंटर के बनने से यहां बैठकें, प्रदर्शनियां, व्यापार शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोह जैसे विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे। वर्तमान में हापुड़ में इतने बड़े पैमाने पर बहुउद्देशीय सुविधाओं की कमी महसूस की जाती है।
विज्ञापन




रोजगार के नए अवसर मिलेंगे -

कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। होटल, खानपान और अन्य सहायक सेवाओं में वृद्धि होगी। इससे प्राधिकरण की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। यह सेंटर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और समुदाय के बीच जुड़ाव बढ़ेगा। इसी माह के अंत तक इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। जबकि अगले साल के अंत तक इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें