फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी पर हंगामा करना पड़ेगा भारी

Thu, 31 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर सोच समझकर पार्टी और जश्न का लुत्फ लीजिए, क्योंकि शोरशराबा और हंगामा आपको हवालात पहुंचा सकता है। न्यू ईयर को लेकर पुलिस ने पुख्ता तैयारी की है।
विज्ञापन


  रात में शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नववर्ष के जश्न को यादगार बनाने के लिए युवा अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।

 अधिकांश युवा जहां कार में तेज आवाज के साथ फिल्मी धुनों पर थिरकते हुए दिखाई देंगे। वहीं कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा करते हुए गली-मोहल्ले में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन हुड़दंग मचाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष निगरानी रखने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वर्ष शराब पीकर हंगामा करने वाले और तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की हिदायत दी है।

जगह जगह चेकिंग अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह का कहना है कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में गश्त पर रहें।

शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कोई रियायत न करें। संकरी गलियों में भी बाइकों पर पुलिस के जवान गश्त करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें