फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लंपी की रोकथाम के लिए बनाया कंट्रोल रूम,आठ टीमें गठित

Wed, 13 Sep 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पशुओं में लंपी बीमारी का खतरा बढ़ गया है, डीएम ने इसका संज्ञान लेकर पशुपालन विभाग को सतर्क कर दिया है। जिलेभर में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं, आठ टीमें भी गठित कर दी हैं। पशु चिकित्साधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। पिछले साल लंपी बीमारी की चपेट में 1623 गोवंश आए थे, गांव से लेकर शहर की सड़कों पर बीमारी से पीड़ित पशु घूमते नजर आए थे। पशुपालन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 18 से अधिक गोवंशों की लंपी बीमारी से मौत हो गई थी। पिछले साल सितंबर महीने में ही यह रोग सक्रिय हुआ था। ऐसे में इस बार भी पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिले को 20 को गोट पोक्स वैक्सीन मिली थी, जिसमें 7503 गोवंशों को एलएसडी का टीका लगाया जा का है। जिले के सीमावर्ती गांवों में रिंग वैक्सीनेशन मोड में टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-

शरीर पर बन जाती हैं गांठें

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार के अनुसार लंपी बीमारी में गोवंशों के शरीर पर गांठें बनने लगती हैं। खासकर सिर, गर्दन, जननांग के आसपास ये गांठें बड़ी होने लगती हैं और घाव बन जाता है। एलएसडी वायरस मच्छरों और मक्ख्यिों, खून चूसने वाले कीड़ों से आसानी से फैलती है।



इस तरह के आते हैं लक्षण-

इस रोग से संक्रमित पशु को तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी के साथ गर्भपात, बांझपन हो जाता है। इस रोग में मृत्युदर दो से तीन प्रतिशत होती है। इलाज व सावधानी से पशुओं को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन




कंट्रोल रूम में करें शिकायत

लंपी बीमारी को रोकने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है, आठ चिकित्साधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। पशु में लक्षण दिखने पर 7534988655 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 7302687519 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।



पशुओं की करा रहे निगरानी

पशुओं की निगरानी कराई जा रही है, फिलहाल जिले में लंपी से पीडि़त कोई पशु नहीं है। कंट्रोल रूम बना दिया गया है, साथ ही आठ चिकित्साधिकारियों की टीम भी गठित कर दी गई है। लक्षण दिखने पर पशुपालक जानकारी दें।डॉ.प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें