फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन को कलक्ट्रेट में जुटे दिग्गज

Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा, बसपा, सपा-कांग्रेस समेत कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के नामांकन दाखिल होने के चलते कलक्ट्रेट में सुबह से शाम तक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में घुसने और प्रस्तावकों को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, निर्दलीय सतपाल यादव की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। सोमवार का सपा-कांग्रेस गठबंधन से हापुड़ के प्रत्याशी गजराज सिंह, गढ़ से मदन चौहान, हापुड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, रालोद की अंजू मुस्कान, धौलाना के रमेश चंद तोमर ने नामांकन किया।

वहीं, सपा के बागी सतपाल यादव व भाजपा के राजेंद्र कुमार की पत्नी अमृता कुमार ने गढ़ से निर्दलीय नामांकन किया। इसके अलावा हापुड़ से बहुजन मुक्ति पार्टी से धर्मेंद्र सिंह, लाला राम गौतम निर्दलीय, गढ़ से राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के वीरेश, निर्दलीय बिजेंद्र सिंह व वीरेंद्र ने नामांकन किया। धौलाना सीट से कुलदीप, नसीम व राजेश कुमार गिरी ने निर्दलीय नामांकन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


सांसद और सीओ में भी हुई झड़प
हापुड़ से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती का नामांकन कराने पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर में भी जमकर बहस हुई। दरअसल, विजयपाल आढ़ती के साथ चार लोग नामांकन कक्ष में चले गए।

ऐसे में पीछे चल रहे सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने रोक दिया। दोनों में जमकर बहस हुई लेकिन सांसद को अंदर जाने नहीं दिया गया। बाद में सीओ वहां से चले गए जिसके करीब 10 मिनट बाद सांसद नामांकन कक्ष में गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें