फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रसूलपुर में सरकारी नल उगल रहे दूषित पानी

Fri, 23 Jun 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दूषित पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसूलपुर गांव के लोग सरकारी नलों से निकल रहे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। इसके विरोध में उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे अधिकतर सरकारी हैंडपंपों से दूषित व गंदा पानी निकल रहा है। इससे लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

इस कारण अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालो में अमित चौधरी, श्यामवीर पाल, रोहताश कुमार, राजवीर कुमार, वीरेंद्र, करनपाल, मनवीर सिंह, रणपाल, मलूक सिंह, कपिल चौधरी, जितेंद्र, जयवीर, हरेंद्र, सतेंद्र, पुष्पेंद्र, करन, सुदेशपाल, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें