फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकों के बीच ‘कनेक्शन’ की रार से उपभोक्ता परेशान

Mon, 24 Apr 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकार भले ही बिजली के नए कनेक्शन बढ़ाने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन डिवीजन कार्यालय में दो लिपिकों के बीच चार्ज को लेकर जारी रार ग्राहकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन


आलम यह है कि रोज ग्रामीण ऑफिस के चक्कर लगाकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि कनेक्शन देने में हीलाहवाली की शिकायत पर अब अफसरों ने संज्ञान लिया है। अतरपुरा बिजलीघर परिसर में बिजली कनेक्शन देने के लिए अलग से कार्यालय की व्यवस्था की गई है।

लेकिन इन दिनों इस कार्यालय में दो बाबुओं के बीच चार्ज को लेकर रार चल रही है। निगम अफसरों ने कार्यालय में तैनात लिपिक का तबादला कर करीब एक सप्ताह पूर्व दूसरे लिपिक को कनेक्शन देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


लेकिन पहले से कार्यालय में काम कर रहे लिपिक ने इसका विरोध कर दिया है। आलम यह है कि एक सप्ताह से ग्राहकों को नए विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ग्राहक रोज निगम अफसरों से शिकायत करने पहुंच रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने और हर घर को विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से नए विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य निगम अफसरों को दिया है। लेकिन लिपिकों के बीच छिड़ी रार से सरकार की योजनाओं को पलीता लग रहा है। हालांकि, अब इस मामले का संज्ञान निगम अफसरों ने ले लिया है।

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि नए विद्युत कनेक्शन देना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए ग्राहकों को मायूस होकर नहीं लौटने दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें