फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गालंद में मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाने से 36 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया। जहर देने के शक में पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भूपेंद्र सिंह दो भाई हैं। बड़े भाई दीपक के अनुसार भूपेंद्र मेहनत मजदूरी करते और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं।
दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने खाना खाया था लेकिन इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में पत्नी की भूमिका संदिग्ध है। दरअसल, कुछ दिन पहले आरोपी पत्नी हापुड़ महिला थाने और पिलखुवा कोतवाली के गेट पर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहरीला पदार्थ खा चुकी है। जिसके बाद पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और उसे जेल भेजा गया था। जेल से जमानत पर आने के बाद एक बार फिर भूपेंद्र पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। हालांकि पत्नी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें