फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रस्ट की भूमि पर फ्लैट बनाकर बेचे

Tue, 20 Aug 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में कुछ लोगों ने ट्रस्ट की भूमि पर फ्लैट बनाकर बेच दिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी डॉ. अशोक कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह एसएसवी (पीजी) कालेज से सैन्य विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पुत्री ने 68.69 वर्ग मीटर में मोहल्ला आर्यनगर में भूखंड पर बना एक फ्लैट 6 जनवरी 2015 को खरीदा था। यह फ्लैट उसने सुवीरा रैना, अतुल आर्य, मूर्ति देवी निवासी नोएडा से खरीदा था। फ्लैट को खरीदने के बाद पता चला कि कि फ्लैट की भूमि व आस-पास की भूमि श्री राधावल्लभ लाल जी ट्रस्ट हापुड़ की है, जिसको बेचने का अधिकार उक्त विक्रेताओं को नहीं है और न ही उनके पास इसका कोई मालिकाना हक है।

इसकी जानकारी करने के लिए उसने राजस्व विभाग में जानकारी की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वास्तविकता की जानकारी नहीं हुई। उसने उप लोक आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ में 24 अगस्त 2020 को याचिका दाखिल कर दी। उप लोक आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में स्पष्ट हो गया है कि विक्रेताओं का उक्त भूमि पर कोई मालिकाना हक नहीं है और न ही बेचना का अधिकार है। आरोपियों ने जालसाजी व धोखाधड़ी करके ट्रस्ट की भूमि पर फ्लैट बना कर उनकी पुत्री को बेचा है। मामले की शिकायत उन्होंने एसपी से की। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें