फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन में ऐसा क्या हुआ सुधीर के साथ?: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ने खाया जहर, डेढ़ महीने बाद आए थे ड्यूटी

Fri, 09 Jan 2026 06:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।

सार

सुधीर कुमार यादव चार साल पहले पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वह 45 दिन की छुट्टी काटकर बुधवार को पुलिस लाइन ड्यूटी पर पहुंचे थे। महिला थाने में तैनात सिपाही चालक के सात दिन की छुट्टी पर जाने के बाद सुधीर यादव को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस लाइन से निकलकर महिला थाने पर गए थे।
विज्ञापन
मृतक सिपाही सुधीर कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला थाने के ड्राइवर के छुट्टी पर जाने के बाद पुलिस लाइन से आए सिपाही चालक सुधीर कुमार यादव ने शुक्रवार की सुबह थाने में जहर खा लिया। जिनकी उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। सुधीर यादव 45 दिन की छुट्टी काटकर बुधवार को ड्यूटी पर पुलिस लाइन पहुंचे थे। उनकी मौत पर पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हालांकि मृतक सिपाही के परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन

2006 में हुए थे भर्ती
मूलरुप से जिला मैनपुरी थाना ओच्छा के गांव दुल्हापुर के रहने वाले सुधीर कुमार यादव वर्ष 2006 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। पिछले करीब चार वर्ष पहले वह यूपी सिपाही चालक के पद पर तैनात हुए। वर्तमान में वह हाईवे-7 पर गढ़मुक्तेश्वर में तैनात थे। सुधीर यादव 45 दिन की छुट्टी काटकर बुधवार को पुलिस लाइन ड्यूटी पर पहुंचे थे। महिला थाने में तैनात सिपाही चालक के सात दिन की छुट्टी पर जाने के बाद सुधीर यादव को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस लाइन से निकलकर महिला थाने पर गए थे। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद सुधीर यादव ने जहर खा लिया। 
विज्ञापन

सुधीर के बड़े भाई भी पुलिस में
तबीयत बिगड़ती देख महिला थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा गया। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सुधीर यादव की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर की सूचना मिलते ही हापुड़ जिले के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सुधीर यादव के भाई हेड कांस्टेबल जसवंत यादव भी हापुड़ जिले की सर्विलांस सेल में तैनात हैं। सुधीर यादव की मौत की खबर से परिजनों में भी कोहराम मचा है। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें