नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी कर पीएम मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गेहूं और सरसों समेत रबी सीजन से जुड़ीं फसलों की बुआई प्रभावित होने से खेती चौपट होने का आरोप लगाया।
नोटबंदी के विरोध में पार्टी हाईकमान के फरमान पर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत रविवार को गढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी गांव दौताई में एक त्र हुए। यहां युवक कांग्रेस के वेस्टर्न यूपी सचिव डॉ. शुएब के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंका।
कांग्रेसियों ने नोटबंदी के फैसले को पूंजीपतियों के हित और गरीब-मजदूरों के उत्पीड़न से जुड़ा बता विरोध में जमकर नारेबाजी की। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक संकट बना हुआ है,
जिसके चलते गरीब-मजदूरों के सामने रोटी-रोटी के लाले पड़ गए हैं जबकि रबी सीजन से जुड़ीं फसलों की बुआई प्रभावित हो गई है। पुतला फूंकने वालों में कादिर, शान मोहम्मद, आजाद, मोहसिन, बिलाल, रिजवान, शफीक, गफ्फार, जीशान, इमरान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।