फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

Sun, 25 Dec 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पीएम का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी कर पीएम मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गेहूं और सरसों समेत रबी सीजन से जुड़ीं फसलों की बुआई प्रभावित होने से खेती चौपट होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नोटबंदी के विरोध में पार्टी हाईकमान के फरमान पर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत रविवार को गढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी गांव दौताई में एक त्र हुए। यहां  युवक कांग्रेस के वेस्टर्न यूपी सचिव डॉ. शुएब के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने नोटबंदी के फैसले को पूंजीपतियों के हित और गरीब-मजदूरों के उत्पीड़न से जुड़ा बता विरोध में जमकर नारेबाजी की। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक संकट बना हुआ है,
विज्ञापन


जिसके चलते गरीब-मजदूरों के सामने रोटी-रोटी के लाले पड़ गए हैं जबकि रबी सीजन से जुड़ीं फसलों की बुआई प्रभावित हो गई है। पुतला फूंकने वालों में कादिर, शान मोहम्मद, आजाद, मोहसिन, बिलाल, रिजवान, शफीक, गफ्फार, जीशान, इमरान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें