फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Mon, 05 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेेस के पदाधिकारियों ने रविवार को बुलंदशहर रोड पर बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की। साथ ही इसके विरोध में पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस के मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत प्रधान ने कहा कि केंद्र की सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग का शोषण कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है। गरीब, असहायों को अनदेखा कर कुछ उद्यमियों की जेब भर रहे हैं। प्रदेश सचिव कपिल पंडित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के अच्छे दिन लाने का वायदा किया था, लेकिन किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है।

इसके विरोध में पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर कड़ा विरोध किया। अमित शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में वह जल्द ही सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गगन चौधरी, सचिन गोस्वामी, जयंत त्यागी, मोहित शर्मा, शशांक कौशिक, आफताब कुरैशी, सोनू शर्मा, डब्बू शर्मा, अनुज सैनी, रवि गौतम, प्रशांत, संदीप, प्रवीण सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें