फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आज से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि आंदोलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर सभी एकत्र हों।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें