फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिवी क्रिकेट अकादमी ने 32 रन से जीता मैच

विज्ञापन
सीवी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में टॉस होने के बाद हाथ मिलाते टीम के कप्तान
विज्ञापन
हापुड़। शिवी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एसएच स्पोर्ट्स क्लब अकादमी और शिवी क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच शिवी क्रिकेट अकादमी ने 32 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 42 रन, तनिष्क कुमार ने 34 रन, दक्ष राठी ने 23 रन का योगदान दिया। एसएस स्पोर्ट्स क्लब अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लवली, लविश ने तीन -तीन विकेट, उन्नति सैनी ने दो विकेट, तानिया व कार्तिक पाल ने भी एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे एसएच स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी 30.2 ओवर में 147 रन पर ही ढेर हो गए। इसमें मोहम्मद सुबहान ने 49 रन, अजहर त्यागी ने 36 रन का योगदान दिया। शिवी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वंश तोमर ने तीन विकेट, लक्ष्य, कृष्ण भारद्वाज ने दो दो विकेट, कृष्णा ने भी एक विकेट हासिल किया। मैच में वंश तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें