फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, ऑटो से उतरने के दौरान चली गई जान

Thu, 29 Jan 2026 11:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)

सार

पुराने हाईवे पर किसान महाविद्यालय के सामने यह हादसा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के मोहल्ला फूलगंज निवासी संजय सैनी (करीब 40 वर्ष) की गुरुवार की सुबह पुराने हाईवे पर केडी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

संजय सैनी हलवाई का काम करते थे, जो गुरुवार की सुबह हापुड़ से ऑटो में सवार होकर अपने काम पर गढ़ की तरफ जा रहे थे। पुराने हाईवे पर क्षेत्र में किसान महाविद्यालय के सामने अचानक ऑटो के टायर में पंक्चर हो गया। जिस कारण संजय ओवरब्रिज के निकट ऑटो से उतरने लगे। 
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका शव कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जो सिंभावली थाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें