फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आम तोड़ने पर बच्चियों को पीटने का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। युवक ने क्षेत्र के गांव रतूपुरा में पेड़ से आम तोड़ने पर रखवाले और उसके पुत्रों पर बच्चियों को पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी मुरसलीन ने थाने में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि मंगलवार को वह गांव रतूपुरा में स्थित अपनी ससुराल गए थे। युवक ने बताया कि उन्होंने अपनी कार पड़ोसी के मकान के पास खड़ी कर दी।
रात करीब नौ बजे गांव लौटने के दौरान उनकी दो भतीजी कार तक उनके साथ आ गईं। सात साल की बच्ची ने पड़ोसी के पेड़ से आम तोड़ लिया। जिसे देखकर आरोपी ने अपने चार बेटों को भी बुला लिया। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर दोनों बच्चियों के साथ ही उन पर हमला कर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए, जिन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की, इसके बावजूद भी आरोपी उन्हें पीटते रहे। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें